लाइव न्यूज़ :

जम्मू में हथियारों व गोला बारूद संग पकड़े गए तीन हाइब्रिड आतंकी, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 9, 2022 20:21 IST

ट्रक फिर से एनवायरनमेंट पार्क के पास रुक गया। संबंधित थाने की पेट्रोलिंग पार्टी ने जब फिर आगे बढ़ने को कहा तो चालक ने यू-टर्न लिया और ट्रक को फिर से शुरुआती बिंदु यानी नरवाल पर रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए तीन हाइब्रिड आतंकियों को हथियारों व गोला बारूद के साथ पकड़ा है।पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है की क्या उनका इरादा जम्मू में कहीं हमला करने का था या फिर वे हथियारों को एकत्र करने आए थे।पूछताछ करने पर चालक ने संतोषजनक जवाब देने की बजाय चालक व उसके दो साथियों के साथ पुलिस पार्टी से हाथापाई कर दी।

जम्मू: जम्मू पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए तीन हाइब्रिड आतंकियों को हथियारों व गोला बारूद के साथ पकड़ा है। फिलहाल पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है की क्या उनका इरादा जम्मू में कहीं हमला करने का था या फिर वे हथियारों को एकत्र करने आए थे। पुलिस के अनुसार, कल देर रात थाना त्रिकुटा नगर की पुलिस पार्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को साफ कर रही थी थी उक्त अभ्यास के दौरान नरवाल स्थित पंजीकरण संख्या जेके 02 बीएफ 2965 वाले एक तेल टैंकर को आगे बढ़ने के लिए कहा गया। 

वहीं, ट्रक फिर से एनवायरनमेंट पार्क के पास रुक गया। संबंधित थाने की पेट्रोलिंग पार्टी ने जब फिर आगे बढ़ने को कहा तो चालक ने यू-टर्न लिया और ट्रक को फिर से शुरुआती बिंदु यानी नरवाल पर रोक दिया। इस बार इलाके में भीड़ कम करते हुए देखा गया कि यह वही ट्रक है जिसे पहले भी आगे बढ़ने के लिए कहा गया था। पूछताछ करने पर चालक ने संतोषजनक जवाब देने की बजाय चालक व उसके दो साथियों के साथ पुलिस पार्टी से हाथापाई कर दी। इस पर चालक को दो साथियों के साथ थाने ले जाया गया और थाने में प्राथमिकी संख्या 284 यू/एस 353 दर्ज की गई। 

इस पर चालक मो यासीन पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी पुचिल पंपोरा, फरहान फारूक पुत्र फारूक अहमद निवासी द्रंगबल पंपोर और फारूक अहमद पुत्र अब्दुल अजीज भट निवासी द्रंगबल पंपोर को गिरफ्तार किया गया। लील की औपचारिकताओं के बाद आरोपियों के संबंधित पुलिस थानों को किसी अन्य मामले में उनकी संलिप्तता के संबंध में एक संकेत भेजा गया था ताकि उनके पूर्ववृत्त को जाना जा सके। 

इस पर पता चला कि ट्रक का चालक अवंतीपुर में एक यूएपीए मामले में शामिल है। संबंधित पुलिस स्टेशन की रिपोर्ट के अनुसार वह जैश-ए-मोहम्मद का करीबी सहयोगी भी है। इस पर शक हुआ और पुलिस पार्टी ने बीती रात असामान्य व्यवहार के पीछे के कारण और आतंकवादियों से संबंध, यदि कोई हो, के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

लगातार पूछताछ के बाद ड्राइवर मोहम्मद यासीन ने खुलासा किया कि वे जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर शाहबाज के इशारे पर हथियार लेने जम्मू आए हैं, जो पाकिस्तान में है और उसे घाटी में एक आतंकवादी को सौंपने के लिए कहा गया था। उसने यह भी कबूल किया कि उसने तेल टैंकर में हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप छिपाई है। इस पर एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टैंकर की फिर से तलाशी ली गई और उसके पास से 3 एके-56 राइफल, एक पिस्टल, 09 मैगजीन, 191 राउंड गोला बारूद, 6 ग्रेनेड बरामद हुए। 

इस मामले में जम्मू पुलिस के लगातार प्रयास से 3 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें 2 आतंकवादी सहयोगी शामिल हैं और हथियारों और गोला-बारूद की भारी खेप की बरामदगी संभव है। हालांकि पुलिस इसके प्रति जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर रही है की तीनों को कहीं जम्मू में हमले करने का टास्क तो नहीं सौंपा गया था।

टॅग्स :Jammuterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर