लाइव न्यूज़ :

वॉट्सऐप के जरिए 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी' परोसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 28 देशों से जुड़े हैं तार

By भाषा | Updated: April 18, 2018 17:28 IST

पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'जब हमने मामले का खुलासा किया, तब इस ग्रुप को कुवैत के मोबाइल नंबर से चलाया जा रहा था। हालांकि, इस ग्रुप के एडमिन लगातार बदलते रहते हैं।

Open in App

इंदौर, 18 अप्रैलः चाइल्ड पोर्नोग्राफी की बेहद घिनौनी सामग्री के अवैध प्रसार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल मध्यप्रदेश के तीन लोगों को पुलिस के साइबर दस्ते ने धर दबोचा है। इस ग्रुप से भारत समेत 28 देशों के लोग जुड़े हैं। राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नजदीकी महू कस्बे के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मकरंद सालुंके (24), धार जिले के बर्तन कारोबारी ओंकार सिंह राठौर (43) और खंडवा जिले के12वीं के नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी धारा 67-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी 'किड्स ओनली सेक्स' नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े पाये गये। 256 सदस्यों वाले इस समूह में शामिल अधिकांश लोग पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों के रहने वाले हैं। इस ग्रुप से नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, मैक्सिको, कनाडा, म्यामां, वियतनाम, युगांडा और अल्जीरिया समेत 27 अन्य देशों के लोग भी जुड़े हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'जब हमने मामले का खुलासा किया, तब इस ग्रुप को कुवैत के मोबाइल नंबर से चलाया जा रहा था। हालांकि, इस ग्रुप के एडमिन लगातार बदलते रहते हैं। भारत का एक व्यक्ति भी इस ग्रुप का एडमिन रह चुका है जो संभवतः गुजरात का रहने वाला है।'

सिंह ने बताया, 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिये उन चुनिंदा लोगों को लिंक भेजकर आमंत्रित किया जाता था, जो इस सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री परोसने वाले दूसरे समूहों से जुड़े होते थे। फिलहाल हमें ऐसे सुराग नहीं मिले हैं कि इस ग्रुप से जोड़े जाने के बदले सदस्यों से कोई शुल्क वसूला जाता था।' 

उन्होंने बताया कि पूरे मामले से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और संबंधित राज्यों की पुलिस के साइबर दस्तों को भी अवगत कराया जा रहा है ताकि ग्रुप के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके। सिंह ने बताया कि वॉट्सऐप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कुछ अन्य समूहों के बारे भी सूचना मिली है। इस बारे में जांच की जा रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशसोशल मीडियाव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए