लाइव न्यूज़ :

UP एटीएस ने आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के आरोप में तीन लोगों को किया अरेस्ट, नाइजीरियाई नागरिक है मुख्य साजिशकर्ता

By भाषा | Updated: October 25, 2019 06:10 IST

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि माइकल नाइजीरियाई नागरिक है और वह मुख्य साजिशकर्ता है। उन्होंने कहा कि एटीएस ने 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खीरी जनपद से चार अन्य को आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के मामले में गिरफ्तार किया था।

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने तीन व्यक्तियों को आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए बैंक खातों को हैक कर करोड़ों रुपये स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान चिन्वेउबा एमेका माइकल, पीटर हरमन असेंगा और अर्जुन अशोक खराडे के रूप में की गई है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि माइकल नाइजीरियाई नागरिक है और वह मुख्य साजिशकर्ता है। उन्होंने कहा कि एटीएस ने 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खीरी जनपद से चार अन्य को आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के मामले में गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को यह गिरफ्तारी की गई। यहां की एक स्थानीय अदालत ने तीनों आरोपियों को उप्र एटीएस के ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया ताकि उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाया जा सके। अधिकारी ने कहा कि माइकल और अन्य दो आरोपियों ने कथित तौर पर हैक किए गए बैंक खातों से 10 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए।

आरोपियों ने ढाई लाख डॉलर विदेश भी स्थानातंरित किए हैं और एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह राशि किसे भेजी गई। अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि इस बात की आशंका है कि इस धन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में किया गया।

टॅग्स :टेरर फंडिंगउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप