लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में 75 मरीजों में कोविड-19 के तीन स्वरूप पाए गए

By भाषा | Updated: July 22, 2021 12:57 IST

Open in App

आइजोल, 22 जुलाई मिजोरम में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 मरीजों में, इस वायरस के कम से कम तीन अलग स्वरूप पाए गए हैं। इन मरीजों के नमूने सामान्य तौर पर ही चुने गए थे और इन्हें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था।

राज्य के नोडल अधिकारी और कोविड-19 पर आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. पचुआउ ललमालसाव्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि करीब 100 नमूनों में से, भारत में पाए गए अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) के 73 मामले और एक-एक मामला ब्रिटेन के अल्फा (बी.1.1.7) और इटा (बी.1.525) का पाया गया है।

उन्होंने बताया कि इन नमूनों को जून में पश्चिम बंगाल के कल्याणी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (एनआईबीएमजी) में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मिजोरम सरकार राज्य में अन्य स्वरूपों का पता लगाने के लिए व्यापक कोशिशें कर रही है। लोगों को काफी सावधान रहना होगा और दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा क्योंकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड के अलग स्वरूप पहले ही मौजूद हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि डेल्टा स्वरूप के 73 मामलों में से 56 मामले आइजोल में, नौ लुंगलेई में, पांच कोलासिब में और तीन सेरचिप में पाए गए। अल्फा और इटा स्वरूप के दोनों मामले आइजोल में पाए गए। उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थिति का अभी पता नहीं लगाया गया है।

एक अध्ययन का हवाला देते हुए पचाऊ ने कहा कि इटा स्वरूप अधिक खतरनाक है क्योंकि इसमें 69 प्रतिशत मरीजों को आईसीयू में इलाज कराने की जरूरत पड़ी। उन्होंने बताया कि डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों में मृत्यु दर 0.1 प्रतिशत, अल्फा स्वरूप में दो प्रतिशत और इटा स्वरूप में 2.7 प्रतिशत पायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए