लाइव न्यूज़ :

रियासी में मादक पदार्थ के तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:22 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले से नशीले पदार्थ के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.4 किलोग्राम गांजा और 800 ग्राम चरस बरामद की गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रियासी पुलिस ने मार्च से नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है और अब तक 152 अपराधियों के खिलाफ 117 मामले दर्ज किए गए हैं।पुलिस ने बताया कि डोमेल में जांच के दौरान ऑटो से 1.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसके बाद वाहन चालक अर्जुन कुमार और उसके यात्री रोहन लाल को पकड़ लिया गया।उन्होंने बताया कि ऑटो कटरा शहर की ओर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि कटरा शहर के पास जांच के दौरान बाइक सवार मंजूर अहमद के पास से 800 ग्राम चरस बरामद की गई।पुलिस ने उनके खिलाफ संबद्ध कानून में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार