लाइव न्यूज़ :

बूंदी की नहर में से तीन शव निकाले गए

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:52 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), पांच अगस्त राजस्थान के बूंदी जिले में एक नहर से बृहस्पतिवार को तीन शव निकाले गए। कुछ दिन पहले मूसलाधार बारिश की वजह से एक कार नहर में बह गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरिराम गुर्जर (30), उनकी बेटी ईशानी (8) और गुर्जर के दोस्त सुनील मीणा (26) के रूप में हुई है। वे सभी गेण्डोली थाना क्षेत्र के भाटिया की झोपड़ियां गांव के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि ईशानी का शव सुबह में झाड़बलापुरा नहर से बरामद किया गया है जबकि गुर्जर और मीणा का शव माटुंडा गांव के पास से दोपहर में नहर से निकाला गया।

बूंदी सदर थाने के प्रभारी (एसएचओ) संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भारी बारिश की वजह से नहर उफान पर थी जिस वजह से उनकी कार इसमें बह गई थी। वह गर्डा गांव से भाटिया की झोपड़ियां की ओर जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि अभी कार का पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। उनके मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए