लाइव न्यूज़ :

उप्र के राजभवन में कल से तीन दिवसीय ‘महिला समृद्धि महोत्सव’

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:12 IST

Open in App

लखनऊ, सात मार्च उत्तर प्रदेश के राजभवन में तीन दिवसीय ‘महिला समृद्धि महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जो आठ मार्च से शुरू होकर दस मार्च को संपन्न होगा । इसका आयोजन नाबार्ड, किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय एवं एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग से किया जायेगा ।

राजभवन से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित बड़ा लॉन में यह आयोजन किया जाएगा और इस दौरान राज्‍यपाल महिलाओं के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारम्भ दोपहर बाद तीन बजे करेंगी ।

बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) तथा बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह भी भाग लेंगी।

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिये उन्हें उनके कानूनी अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, कार्य स्थल पर लिंग भेद दूर कर समानता लाने के उपाय तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूकता विषयक जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञों तथा विभिन्न लोक विधाओं जैसे कठपुतली, जादू, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए