लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी, 3 नागरिकों की मौत; सीमा से सटे गांवों में पलायन तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 7, 2025 07:52 IST

Jammu-Kashmir: सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए

Open in App

Jammu-Kashmir:  भारतीय वायुसेना के आप्रेशन सिंदूर के उपरांत पाक सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डश्र पर अपने तोपखानों के मुंह भी खोल दिए हैं।  परिणाम में तीन लोगों की जानें चली गईं। पाक सेना ने कई भारतीय शहरों पर और कस्‍बों पर गोलों की बरसात की है।

सेना प्रवक्‍ता ने बताया कि 6-7 मई की रात को जम्मू कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी और तोपों से गोलाबारी की गई, जिसमें तीन नागरिकों की जान चली गई। मरने वालों की पहचान मोहम्मद आदिल पुत्र शाईन नूर मौत सगरा मेंढर, सलीम हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन मृत्यु बालाकोट तहसील मेंढर तथा रूबी कौर पत्नी शल्लू सिंह मोहल्ला सरदारान, मनकोट के तौर पर की गई है।

भारतीय सेना ने कहा कि गोलाबारी अकारण की गई थी और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर की गई। सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि "06-07 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से तोपों से गोलाबारी सहित मनमानी गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलीबारी/गोलाबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।

इसमें कहा गया है कि भारतीय सेना आक्रामकता का आनुपातिक तरीके से जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की, जबकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक अन्‍य महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुंछ कस्‍बे के भीतर भी तोप के गोले गिरे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय हमलों के तुरंत बाद पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मण तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके से सीमा पार से भारी गोलाबारी की खबर मिली।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा की रखवाली कर रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरआतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम