लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह के तीन साथियों को पंजाब पुलिस ने दबोचा, भागोड़े खालिस्तानी की मदद का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 12:37 IST

गौरतलब है कि इस मामले में अभी तक किसी शीर्ष अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अपराध जांच एजेंसी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह की मदद करने वाले तीन लोग गिरफ्तार पंजाब पुलिस ने होशियापुर से तीनों को किया गिरफ्तार हालांकि, अमृतपाल अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर

चंडीगढ़: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह केस में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। पुलिस ने होशियापुर से एक वकील समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अमृतपाल को शरण दी थी। 

पुलिस के अनुसार, इनमें से दो व्यक्ति कथित तौर पर जालंधर जिले के हैं और एक होशियापुर के बाबक गांव का है। वारिस पंजाब डे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार चल रहा है और अन्य-अन्य स्थानों पर अपना ठिकाना बदल रहा है। 

गौरतलब है कि इस मामले में अभी तक किसी शीर्ष अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अपराध जांच एजेंसी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ की जा रही है। वहीं, इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। 

उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है क्योंकि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब डे और उसके सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई है।

ऐसे में पंजाब पुलिस लगातार मामले में कई आरोपियों को पकड़कर रही है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले 10 अप्रैल को राजपुर भैया गांव के दो भाइयों को इस संदेह में गिरफ्तार किया गया था कि उन्होंने भगोड़ों को शरण दी थी वे पुलिस रिमांड में हैं।

गिरफ्तार किए गए पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस असम के डिब्रूगढ़ लायी थी और उससे पिछले हफ्ते मंगलवार को खालिस्तान समर्थक संगठन के सात अन्य लोगों के साथ केंद्रीय जेल में रखा गया था। 

दरअसल, वारिस पंजाब डे पर ये कार्रवाई तब शुरू हुई जब अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने जेल में बंद सहयोगी को रिहा करने के इरादे से पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन में भारी हंगामा किया था। अमृतपाल ने अपने समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर दावा बोल दिया था।

इस हादसे में कई पुलिस वाले घायल हुए थे और पूरे इलाके में अराजकता फैल गई थी। इस प्रकरण के बाद से पंजाब में अमृतपाल और खालिस्तानी समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील