लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के आरोप में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के संस्थापक समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहे जाने वाले फ्रीडम 251 के निर्माता सहित तीन लोगों को द्वारका में एक बलात्कार पीड़िता को कथित तौर पर एक साल तक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान सुमित यादव, विनीत कुमार और मोहित गोयल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शामली के रहने वाले गोयल ने रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी और केंद्र सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सस्ती दरों पर स्मार्टफोन की पेशकश की थी तथा इस तरह के फोन का नाम फ्रीडम 251 रखा गया था।

पुलिस ने कहा कि गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी के 48 मामले हैं और पूर्व में उसे गिरफ्तार भी किया गया था तथा बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग, बलात्कार के आरोपी से बदला लेना चाहते थे और उन्होंने कथित रूप से पीड़िता को धमकी दी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर यह मामला पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इकाई को स्थानांतरित कर दिया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला अगस्त 2020 में सामने आया जब द्वारका में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार एक महिला ने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए