लाइव न्यूज़ :

म्हाडा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने की कोशिश के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:07 IST

Open in App

पुणे, 12 दिसंबर महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुणे साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार से अगले सप्ताह तक विभिन्न तारीखों पर परीक्षाएं होनी थी और शनिवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में, राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने कहा कि परीक्षा अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें यह गुप्त जानकारी मिली थी कि इंजीनियर और सहायक विधि सलाहकार समेत विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कुछ लोग लीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुणे साइबर पुलिस ने प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए नियुक्त एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी समेत तीन लोगों को शनिवार रात विश्रांतवाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुणे के निवासी और सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करनेवाला कर्मी अन्य दो आरोपियों के साथ कार से प्रश्न पत्र की डिजिटल कॉपी को लेकर जा रहा था। ये दो आरोपी बुलढाणा जिले के निवासी हैं। इस घटना के बाद मंत्री अव्हाड ने ट्विटर पर एक वीडियो में बताया कि विभिन्न कारणों से परीक्षा अगले महीने तक के लिए टाल दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए