महाराष्ट्र में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो महिलाओं को छुड़ाया गया

By भाषा | Published: June 9, 2021 09:41 AM2021-06-09T09:41:07+5:302021-06-09T09:41:07+5:30

Three arrested for running a prostitution gang in Maharashtra, two women rescued | महाराष्ट्र में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो महिलाओं को छुड़ाया गया

महाराष्ट्र में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो महिलाओं को छुड़ाया गया

ठाणे, नौ जून महाराष्ट्र के इस जिले में पुलिस ने कथित तौर पर देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दो महिलाएं जिन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था, उन्हें भी इस गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर सोमवार को आरोपियों के पास भेजा। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी महिला ने ग्राहक को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सासुपाड़ा गांव में एक होटल के पास बुलाया जहां महिला के दो सहयोगी दो महिलाओं को लेकर पहुंचे।

इसमें बताया गया कि पुलिस ने तब तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और देह व्यापार के लिए वहां लाई गई दो महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपियों को भारदीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three arrested for running a prostitution gang in Maharashtra, two women rescued

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे