लाइव न्यूज़ :

जातोबा फली के व्यापार के नाम पर ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई पुलिस ने जातोबा फली के व्यापार से भारी मुनाफा कमाने के बहाने मदद करने के नाम पर एक व्यक्ति से कथित रूप से 13.5 लाख रुपये की ठगी करने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान पेरुमल स्टेला (25), चिंगेरेम कालू (27) और अकीनोला तिमोती ओलुवासेवन के तौर पर हुई है। सभी बेंगलुरु के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि ठगी का एहसास होने के बाद एक व्यक्ति ने ख्याला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति की मुलाकात एक महिला से मार्च में डेटिंग ऐप पर हुई थी जिसने खुद को अमेरिका के टेक्सास में ऑस्टिन का निवासी, रियोना काहिल बताया था। पुलिस ने बताया कि दोनों में दोस्ती होने के बाद महिला ने उसे एक कारोबार प्रस्ताव दिया था। महिला ने कहा कि उसकी कंपनी उसके एक सहयोगी के माध्यम से भारत से जातोबा फली खरीदती है जो अब कंपनी छोड़ चुका है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने पीड़ित को यह कहकर लालच दिया कि वह प्रति 100 ग्राम 300 से 350 डॉलर की कीमत से जातोबा के बीज खरीदती थी और फिर उसे प्रति सैशे 500 डॉलर पर बेचती थी।

जातोबा की लकड़ी और फली बहुमूल्य होते हैं। इसकी सख्त लकड़ी से फर्नीचर, सजावट के सामान आदि बनाये जाते हैं।

उसने शख्स को प्रस्ताव दिया कि वह अपनी कंपनी में उसका परिचय भारत में जातोबा फली के आपूर्तिकर्ता के तौर पर करा सकती है और अगर सौदा हुआ तो वे साथ में अच्छा मुनाफा कमाएंगे।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसने पीड़ित को दो और लोगों से मिलवाया और शिकायकर्ता से 60 सैशे के लिए 13,50,000 रुपये वसूले गए।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन और 24 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए