लाइव न्यूज़ :

गोवा में निजी अस्पताल में चिकित्सक पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:16 IST

Open in App

गोवा पुलिस ने यहां के निकट एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पोरवोरिम पुलिस ने सोमवार की शाम को भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की गोवा इकाई के विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उन्होंने कहा कि पोरवोरिम के रहने वाले आरोपियों रोहिष सालगांवकर (27), कृष्णा सावलो नाइक (32) और रोहिल सालगांवकर (32) को गोवा चिकित्सा अधिनियम, 2013 के तहत गिरफ्तार किया गया है।एक मरीज के परिवार के सदस्यों ने पिछले सप्ताह पोरवोरिम में एक चिकित्सक पर हमला किया था जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया था, जिसके बाद आईएमए ने सोमवार को पोरवोरिम थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील