लाइव न्यूज़ :

बदमाश को छुड़ाने के लिए जीटीबी अस्पताल में पुलिस पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 00:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पुलिस की गिरफ्त से कुख्यात अपराधी कुलदीप को छुड़ाने के लिए कथित रूप से पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार लिया गया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी आकाश (20), रन्होला निवासी सुमित (24) और हरियाणा के झज्जर निवासी विक्की उर्फ बनिया (23) के रूप में हुई है।

जीटीबी अस्पताल में 25 मार्च को पुलिस कर्मियों पर हमले में गोगी गिरोह के अपराधी शामिल थे। हमले के बाद कुलदीप उर्फ फज्जा भाग जाने में सफल रहा था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नजफगढ़ रोड के पास दिचाऊ बस डिपो के नजदीक घेराबंदी की और बाइक पर आ रहे तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

इससे पहले पुलिस ने 28 मार्च को कुलदीप को रोहिणी सेक्टर-14 में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर