लाइव न्यूज़ :

नाबालिग पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 28, 2021 01:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बहन का कथित तौर पर पीछा करने और ‘अभद्र टिप्पणी’ करने का विरोध करने पर तीन लड़कों ने उसके नाबालिग भाई की पिटाई की और चाकू मार दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी पहचान किशन (20), जीशान (18) एवं रितिक (18) के रूप में की गयी है । ये तीनों गोविंदपुरी के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा मामले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार को एक स्कूल के नजदीक हुई और घायल लड़का कालकाजी का रहने वाला है एवं उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की बहन ने अपने बयान में कहा कि वह अपने 17 वर्षीय भाई के साथ आ रही थी तभी तीन लड़कों ने उनका पीछा किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। लड़की के अनुसार, जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई की और एक लड़के ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद वे फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह अभी बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व दिल्ली) आरपी मीणा ने बताया, ‘‘हमने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 354(डी) पीछा करना, 509 (शब्दों, भाव भंगिमाओं ने महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाना) और 34 (एक उद्देश्य से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को इस मामले में पकड़ा गया है ।’’

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता आईसक्रीम की दूकान चलाते हैं । उन्होंने बताया कि पकड़ा गया एक किशोर और पीड़ित एक ही स्कूल में पढ़ते हैं ।

इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने कहा है कि इसने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना के संबंध में तीन मार्च तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने ट्वीट किया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से एम्स में मुलाकात की और राजधानी की खराब होती कानून व्यवस्था पर चिंता जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए