लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:44 IST

Open in App

मथुरा, 18 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने दिवाली की रात राया कस्बे में स्थित कॉस्मेटिक सामग्री की दुकान में पूजा कर वापस घर लौट रहे व्यापारी की हत्या के संबंध में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘दिवाली की रात राया कस्बे में दुकान में पूजन कर लौटते समय मथुरा के राधापुरम एस्टेट निवासी व्यवसायी दिलीप गर्ग की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी ।

ग्रोवर ने बताया कि उनकी लाश अगले दिन सुबह थाना जमुनापार क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे गौसना गांव के समीप पड़ी मिली थी ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है । इनकी पहचान धर्मेंद्र, सचिन एवं शुभम के रूप में की गयी है। धर्मेंच एवं सचिन के पैर में गोली लगी है जबकि इस गिरोह का चौथा सदस्य राहुल मौके से फरार हो गया ।

उन्होंने बताया, ये बदमाश अपने ऑटो रिक्शा में सवारियों को बैठाते थे और मौका देखकर लूटने के बाद उनकी हत्या कर देते थे । अधिकारी ने बताया कि इन्होंने दिवाली की रात भी ऐसा ही किया था और दिलीप गर्ग को अकेले पाकर ऑटो में बिठाया और निकट ही गला दबाकर उनकी हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि लूटने के बाद उन लोगों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया ।

ग्रोवर ने बताया कि इससे पहले नौ नवंबर को शेरगढ़ के रहने वाले एक युवक की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया था ।

एसएसपी ने बताया, इनके गैंग में कुल पांच बदमाश शामिल हैं और दो अन्य बदमाश फरार अभी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, अवैध हथियार एवं ऑटो रिक्शा आदि बरामद किए हैं ।

ग्रोवर ने बताया, घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि दिलीप गर्ग राया कस्बे के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के बड़े भाई थे ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए इसका खुलासा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए