लाइव न्यूज़ :

अलकायदा समर्थित आतंकवादियों के तीन मददगार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:17 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंसार गजवतुल हिंद समर्थित दो कथित आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

एटीएस के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पिछले रविवार को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कथित आतंकवादियों मिनहाज और मुशीर उद्दीन से पूछताछ में कुछ नाम प्रकाश में आए थे, जिन्हें एटीएस मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उनमें से तीन आरोपियों ने उन आतंकवादियों की मदद करना स्वीकार कर लिया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में लखनऊ के वजीरगंज निवासी शकील, मुजफ्फरनगर निवासी मुस्तकीम और लखनऊ के न्यू हैदरगंज के रहने वाले मोहम्मद मुईद शामिल हैं।

एटीएस ने अलकायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मड़ियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा एक पिस्टल बरामद की थी। मसीरुद्दीन के पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। दोनों को हिरासत में पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए