लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में 120 करोड़ रुपये कीमत की चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:18 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 16 नवंबर शाहजहांपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) तथा स्थानीय पुलिस ने 120 करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद करने का दावा करते हुए इस मामले में एक शिक्षामित्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लखनऊ एसटीएफ की टीम ने यहां की पुलिस के साथ लखनऊ दिल्ली राजमार्ग पर जा रही एक होंडा कार को रोका जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ 60 किलोग्राम चरस बरामद की। मादक पदार्थ की इस खेप की कीमत 120 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी राम भूलन बहराइच के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र है तथा वह 2009 से कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद से चरस आदि की तस्करी का धंधा करने लगा। उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल से मादक पदार्थ लाकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आपूर्ति करते रहे हैं।

पुलिस ने उत्तराखंड निवासी आरोपी शेखर थापा तथा बहराइच निवासी राम भूलन एवं सीताराम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो