लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, SPG की इजाजत के बिना मंत्री भी नहीं कर सकेंगे मुलाकात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2018 14:02 IST

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम मोदी को भी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सलाह दी गई है, जिसमें बताया गया कि वह अपने रोड शो कार्यक्रम को कम करें।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मईः प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने नए नियम बनाकर सभी राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखा है और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने के बात कही है। खबरों के अनुसार, नए अलर्ट में कहा गया है कि अब मंत्री और अधिकारी भी बिना विशेष सुरक्षा में तैनात एजेंसी की इजाजत के पीएम मोदी से नहीं मिल सकेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम मोदी को भी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सलाह दी गई है, जिसमें बताया गया कि वह अपने रोड शो कार्यक्रम को कम करें। गृह मंत्रालय की ओर से 'अज्ञात खतरे' की बात कही गई है और किसी को भी पीएम मोदी के नजदीक न जाने देने के निर्देश दिए गए और जिसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है। 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी भी मंत्रियों की भी तलाशी कर सकती है। आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान शामिल हैं। 

इसके अलावा 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की सुरक्षा का लेकर भी चिंता जाहिर की गई है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से स्टार प्रचारक हैं। इस वजह से वह कई रोड शो करेंगे और आमजन से मिलेंगे। 

आपको बता दें,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नक्सलियों के द्वारा जान से मारने की धमकी का खुलासा हुआ था, जिसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की  सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस प्रकरण में पुणे पुलिस ने छह जून को गिरफ्तार हुए पांच लोगों में से एक दिल्ली निवासी रोना विल्सन के आवास से एक पत्र बरामद किया था उस पत्र में 'राजीव गांधी जैसी घटना' की एक योजना बनाने का उल्लेख किया गया है और कहा गया था कि मोदी को उनके रोड शो के दौरान निशाना बनाया जाना चाहिए। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?