लाइव न्यूज़ :

Mumbai News Updates: मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा बढ़ाई गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 28, 2024 10:59 IST

Mumbai News Updates: मुंबई में आतंकी हमले के खतरे का इनपुट मिलने के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित आतंकी खतरे के बारे में केंद्रीय एजेंसियों की चेतावनियों के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अब सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में आतंकी हमले के खतरे का इनपुटखतरे का इनपुट मिलने के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैपुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान भी चलाया

Mumbai News Updates:मुंबई में आतंकी हमले के खतरे का इनपुट मिलने के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित आतंकी खतरे के बारे में केंद्रीय एजेंसियों की चेतावनियों के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अब सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार  धार्मिक संस्थानों सहित बड़ी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित सुरक्षा अभ्यास करने के निर्देश मिला है। इसके बाद  नागरिकों की सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए हैं। सतर्कता बढ़ाए जाने की यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब शहर में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दुर्गा पूजा, दशहरा और दीवाली जैसे आगामी त्योहारों की तैयारियां चल रही हैं।

पुलिसकर्मियों को धार्मिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर "मॉक ड्रिल" करने के लिए भी कहा गया है। अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान भी चलाया।

शहर के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शहर के मंदिरों को सतर्क रहने और एहतियात के तौर पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का निर्देश दिया गया है। 

टॅग्स :मुंबईआतंकी हमलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए