लाइव न्यूज़ :

बीकेयू का समर्थन करने के लिए मुजफ्फरनगर में हजारों किसानों ने महापंचायत में शिरकत की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:00 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 29 जनवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-उत्तरप्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में हजारों किसानों ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत में हिस्सा लिया।

गाजीपुर में बीकेयू के नेता राकेश टिकैत के रोने और वहां दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जबरन हटाने की आशंकाओं के एक दिन बाद पश्चिम उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारी संख्या में लोग एकजुट हुए।

उनकी भावनात्मक अपील को टेलीविजन के कैमरों और अन्य मीडिया ने कैद किया और इसे काफी प्रसारित किया। इससे भीड़ गाजीपुर में यूपी गेट की तरफ रवाना होने की लिए उत्तेजित हुई और वहां लोगों की भीड़ बढ़ गई।

महापंचायत ने गाजीपुर प्रदर्शन को पूरा समर्थन देने का संकल्प जताया।

गाजीपुर में बृहस्पतिवार की घटना के बाद महापंचायत बुलाने वाले राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने उत्तेजित भीड़ से कहा कि वे दिल्ली बॉर्डर की तरफ कूच करें जो यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई अराजकता को देखते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को वहां शांतिपूर्ण तरीके से जाना चाहिए और बड़े जत्थे के बजाए छोटे समूहों में जाना चाहिए।

महावीर चौक के पास जीआईसी मैदान खचाखच भरा हुआ था। लोग गाजीपुर में यूपी गेट पर प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए एकजुट हुए थे। शहर की सड़कों पर सैकड़ों ट्रैक्टरों पर तिरंगा और किसान संगठनों के झंडे लहरा रहे थे। इस कारण यातायात बाधित रहा।

क्षेत्र के किसानों के मुजफ्फरनगर सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख अजित सिंह ने भी बीकेयू को समर्थन दिया और उनके पुत्र जयंत चौधरी ने भी महापंचायत में हिस्सा लिया।

जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘लाठी से देश नहीं चल सकता, सरकार का एक इकबाल होता है जो उसने खो दिया है।’’

यह पूछने पर कि उन्होंने महापंचायत में हिस्सा क्यों लिया तो चौधरी ने कहा, ‘‘मेरे परिवार का इतिहास रहा है। चौधरी चरण सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री और उनके दादा) ने उन किसानों के लिए काम किया जो आज दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ...और यह हम सबका कर्तव्य है कि इस कठिन समय में किसानों का समर्थन करें।’’

पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि आरएलडी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग