लाइव न्यूज़ :

CM Yogi Statement: त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों को ऐसी सजा मिलेगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 14:38 IST

CM Yogi Statement: कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Open in App

CM Yogi Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अराजक हरकत के ऐसे परिणाम होंगे जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। आदित्यनाथ ने कहा, "अगर कोई त्योहारों के आनंद और उत्साह के दौरान उत्पात मचाने की कोशिश करेगा, तो उसे इस उत्पात की ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी कि आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।" उन्होंने कहा, “कुछ लोग भारत में रहते हैं लेकिन "गजवा ए हिंद" का नारा लगाकर भारत के अंदर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।”

आदित्यनाथ ने कहा, "गजवा-ए-हिंद हिंदुस्तान की धरती पर नहीं होने दिया जाएगा। 'गजवा-ए-हिंद' की कल्पना या उसका सपना देखना भी नर्क का रास्ता बना देगा। अगर कोई नर्क जाना चाहता है, तो वह गजवा-ए-हिंद के नाम पर अराजकता फैलाने का प्रयास करके दिखाए।"

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "जो कोई भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, जो कोई भी किसी राहगीर पर हमला करेगा, जो कोई भी किसी बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, और... जो कोई भी त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी करेगा, हम उसे नर्क का एकतरफा टिकट देंगे।"

बरेली में 26 सितंबर को हिंसक झड़प होने के बाद उन्होंने यह चेतावनी दी। जुमे की नमाज़ के बाद कोतवाली क्षेत्र में एक मस्जिद के बाहर 'आई लव मुहम्मद' के पोस्टर लिए भीड़ ने पुलिस के साथ मारपीट की थी। भीड़ कथित तौर पर स्थानीय मौलवी तौकीर रज़ा खान के एक प्रस्तावित एक विरोध प्रदर्शन को रद्द किए जाने से नाराज थी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशदशहरा (विजयादशमी)शारदीय नवरात्रिBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप