लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी आने वालों को अब लानी होगी कोरोना नेगेटिव टेस्ट की रिपोर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 9, 2021 10:07 IST

कश्मीर में टूरिस्टों के लिए आइसोलेशन सेंटर तैयार किए जाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने अब 8 जिलों के शहरी इलाकों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।प्रदेश में आयोजित हो रहे मेलों व प्रदर्शनियों को अपना बोरिया बिस्तर आज रात तक समेट लेने का निर्देश दिया है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर पूर्ण लॉकडाउन की ओर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब प्रशासन सिर्फ पाबंदियों के नाम बदल कर कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहा है।

ताजा घटनाक्रम में प्रशासन ने वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने की शर्त जोड़ दी है। इसी तरह से टूरिस्टों में बहुतेरों के पाजिटिव पाए जाने की घटनाओं के बाद सड़क मार्ग से कश्मीर जाने वालों के लिए दो बार टेस्ट करवाने की शर्त के साथ ही उनके लिए आइसोलेशन सेंटर तैयार किए जाने लगे हैं।

वैसे भी प्रशासन ने अब 8 जिलों के शहरी इलाकों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा कर दी है तथा प्रदेश में आयोजित हो रहे मेलों व प्रदर्शनियों को अपना बोरिया बिस्तर आज रात तक समेट लेने का निर्देश दिया है।

हालांकि प्रशासन अब रेड जोन घोषित कर लोगों को ‘डराना’ नहीं चाहता है पर उसने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने शुरू कर दिए हैं। जिन पर लगाई जाने वाली पाबंदियां रेड जोन की ही तरह की हैं। इस समय जम्मू जिले में दो तथा कश्मीर में तीन इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है।

अप्रत्यक्ष शब्दों में कहें तो जम्मू कश्मीर पूरी तरह से लाकडाउन की ओर बढ़ रहा है क्योंकि बढ़ते मामलों को थामने में नाकाम रहने के बाद अब उप राज्यपाल के कार्यालय और खुद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभाला है।

स्थिति प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों से खिसक चुकी है। यह इससे भी स्पष्ट होता है कि अब सभी प्रकार के आदेश व निर्देश उप राज्यपाल के कार्यालय, उनके ट्विटर और फेसबुक से जारी होने लगे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील