लाइव न्यूज़ :

इस बार कश्मीर में भी सितम ढा रही गर्मी, कल से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2023 14:14 IST

पिछले साल भी मार्च महीने में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था पर कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है कि गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में गर्मी इस बार सबकी वाट लगा रही है।गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक था।इस मौसम में यहां सामान्य तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहता था, अब तेज धूप परेशान कर रही है।

जम्मू: कश्मीर में गर्मी इस बार सबकी वाट लगा रही है। हालांकि पिछले साल भी मार्च महीने में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था पर कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है कि गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अभी तक पिछले दो महीनों से कश्मीरी वैसे भी पल पल बदलते मौसम से परेशान थे और अब गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

हालंकि 25 जून से 4 दिनों तक कश्मीर में कहीं कहीं हल्की बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग कर रहा है पर साथ ही अगले दो दिनों के लिए पहली बार उसने कश्मीरियों को एतिहात के तौर पर घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा है क्योंकि श्रीनगर 35 डिग्री को पार कर चुका था। जबकि गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। 

अन्य सभी उन पर्यटनस्थलों की दशा भी ऐसी ही थी जहां टूरिस्ट गर्मी से बचने की खातिर भागे चले जाते हैं। बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि गुलमर्ग के अफरावत पहाड़ियों की ढलानों पर स्कीइंग को रोकने के निर्देश कई दिन पहले ही दे दिए गए थे क्योंकि तापमान में होने वाली वृद्धि बर्फ को तेजी से पिघला चुकी थी जो स्कीइंग करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रही थी। 

अभी तक गुलमर्ग में मई के अंतिम सप्ताह तक इन ढलानों पर स्कीइंग होती थी क्योंकि तापमान स्कीइंग प्रेमियों का साथ देता था। पर इस बार लगता है सूर्य देवता पर्यटकों का भी साथ नहीं दे रहे हैं जो ठंडक पाने की चाहत में कश्मीर आ तो रहे हैं पर गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। उनकी परेशानी का कारण तापमान है जो कश्मीर में विभिन्न जगहों पर सामान्य से 8 से 12 डिग्री अधिक है। 

जम्मू की बात करें तो जम्मू में इस बार तापमान 42 को पार कर जानलेवा साबित हो रहा है। प्रसिद्ध पर्यटनस्थल गुलमर्ग, पहलगाम की ही बात करें तो यहां मैदानों व पहाड़ों पर पड़ी बर्फ कब की पिघल चुकी है। इसे देख मौसम विशेषज्ञों ने भी चिंता जाहिर की है। जहां इस मौसम में यहां सामान्य तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहता था, अब तेज धूप परेशान कर रही है। 

पहलगाम और काजीगुंड ने मार्च में अधिकतम तापमान का कई सालों का रिकार्ड भी तोड़ दिया था। श्रीनगर शहर की बात करें तो यहां भी अब गर्मी अपना प्रभाव दिखा रही है। यहां तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा चुका है। यानी काजीगुंड के बाद श्रीनगर दूसरे स्थान पर गर्म शहर रहा। घाटी के दूसरे शहरों की बात करें तो वहां भी स्थिति ऐसी ही है।

कश्मीर घाटी में इसी तरह अचानक से तापमान में हुई वृद्धि ने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। उनका कहना है कि यदि इस समय तापमान में चार गुना वृद्धि हो गई है तो आने वाले दिनों में गर्मी तेज होगी और इसका सीधा प्रभाव पर्यटन पर होगा। तेज धूप की वजह से गुलमर्ग, पहलगाम आदि पर्यटन स्थलों पर बड़ी बर्फ कब की नदारद हो चुकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील