लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तूफान आने से पहले की है ये खामोशी, प्रतिबंध हटाने से डर रही पुलिस

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 3, 2021 14:54 IST

अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी की मौत के 24 घंटे बाद भी प्रशासन और पुलिस कश्मीर वादी में लगाए गए अघोषित कर्फ्यू तथा अन्य प्रतिबंधों को हटाना नहीं चाहती है । प्रसासन को डर है कि अगर छूट दी गई तो कहीं शांति भंग न हो जाए ।

Open in App
ठळक मुद्देअलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी की मौत के बाद अघोषित कर्फ्यू लगा कश्मीर में किसी अशांति के डर से असुरक्षा का माहौल 5 अगस्त 2019 के बाद कश्मीर में फिर कर्फ्यू

 जम्मू :  कट्टर अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी के शव को हालांकि सुपुर्द-ए-खाक किए हुए 24 घटों से अधिक का समय बीत चुका है पर प्रशासन और पुलिस कश्मीर वादी में लगाए गए अघोषित कर्फ्यू तथा अन्य प्रतिबंधों को हटा पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। दरअसल उन्हें डर है कि कश्मीर में तूफान आने से पहले की मुर्दा शांति माहौल को बिगाड़ सकती है।

इतना जरूर था कि 5 अगस्त 2019 की रात्रि को जो प्रतिबंध कश्मीर में लगाए गए थे उन्हीं अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए प्रशासन ने पूरे कश्मीर को एक बार फिर घरों में कैद कर दिया है। पूरे कश्मीर में अघोषित कर्फ्यू के नाम पर लगाई गई पाबंदियां दूसरे दिन भी जारी थीं और कश्मीर दूरसंचार माध्यमों व इंटरनेट से भी पूरी दुनिया से कटा हुआ था।

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार मानते थे कि फिलहाल माहौल ऐसा नहीं है कि प्रतिबंधों को हटाया जाए। हालांकि वे दावा करते थे कि कश्मीर में पिछले 24 घंटे शांतिपूर्वक गुजरे हैं। पर उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि इसलिए नहीं हो पाई थी क्योंकि मोबाइल और इंटरनेट पर प्रतिबंध थे।

कुछ पुलिस अधिकारी मानते थे कि गिलानी की मौत के बाद उनके घर तक जाकर दुख प्रकट करने की चाहत कश्मीरियों में है और अगर उन्होंने ऐसी छूट दी तो श्रीनगर में लाखों लोग एकत्र हो सकते हैं जिसका नाजायज फायदा आतंकी भी उठा सकते हैं। यही कारण था कि इस तूफान को थामने के लिए प्रशासन को लाखों सैनिकों का सहारा लेना पड़ा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण