लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे शांति प्रिय शहर शिलांग में हिंसा भड़कने की ये है असली वजह 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 5, 2018 03:21 IST

शिलांग में हिंसा भड़कने के बाद सबके दिमाग में जो बात चल रही है, वह यह कि देश के इतने शांति प्रिय शहर में आखिरकर हिंसा भड़की कैसे?

Open in App

शिलांग, 5 जून:  मेघालय की राजधानी शिलांग में पिछले चार दिनों से हिंसा बरकार है।  शुक्रवार ( 1जून) से शुरू हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही इलाके में भी कर्फ्यू लगा दिया गया था।  शिलांग में हालात अब भी तनावपूर्ण है।  

सोमवार 4 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू को बढ़ाया दिया गया है। खबरों के मुताबिक कर्फ्यू  का वक्त और भी बढ़ाया जा सकता है। सेना ने मेघालय की राजधानी शिलांग में फिर हिंसा भड़कने के बाद आज फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का कदम कल रात सीआरपीएफ के शिविर पर प्रदर्शनकारियों के हमला करने के बाद उठाया गया था। अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 

शिलांग में हिंसा भड़कने के बाद सबके दिमाग में जो बात चल रही है, वह यह कि देश के इतने शांति प्रिय शहर में आखिरकर हिंसा भड़की कैसे? इस हिंसा को लेकर पुलिस से सरकार तक सब हैरान है। तो आइए जानें इस हिंसा के पीछे की असली वजह...

खबरों के मुताबिक शिलांग में हिंसा की शुरुआत एक खासी समुदया के युवक और पंजाबी महिला के बीच झड़प से शुरू हुई है। असल में खासी समुदाय का युवक सरकारी बस में खलासी का काम करता था। बस की पार्किंग को लेकर पंजाबी महिला और युवक के बीच तकरार हो गई। इस मामूली सी कहासुनी पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ कथित तौर पर मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचान कर मामला को शांत करवा दिया था। लेकिन इस कहानी में भी सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। 

शिलांग हिंसा: पांचवें दिन भी हिंसा जारी रहने की संभावना, मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

इस पूरी घटना को हवा सोशल मीडिया के एक पोस्ट ने दिया। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में ऐसा कहा गया कि खासी समुदाय के युवक की हत्या सिख समुदाय के लोगों ने पीट-पीटकर कर दी। सोशल मीडिया पर यह मैसेज बहुत तेजी से वायरल हुआ। इस मैसेज के वायरल होने के बाद बस चालक संस्था और कई स्थानीय संगठनों से जुड़े लोग पंजाबी कॉलोनी पहुंच गए और वहीं से दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। 

इधर पंजाबी समुदाय के लोगों में इस बात का मैसेज फैलाया गया कि खासी समुदाय के लड़के ने पंजाबी महिला के साथ छेड़छाड़ की है। जिससे दोनों समुदाय के बीच हिंसा हुई। जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि जानकारों के मुताबिक शिलांग में  खासी और पंजाबी समुदाय के बीच तनाव एक घटना और वायरल मैसेज के कारण नहीं भड़क, बल्कि इसके पीछे असली वजह अवैध प्रवासियों को लेकर चल रहा विवाद है।

गौरतलब है कि खासी समुदाय वाले लोग खुद को  मेघालय का बताते हैं और इसी समुदाय के लोगों के दावा है कि अवैध प्रवासियों यानी कि पंजाबियों ने यहां कब्जा कर लिया है, जिनको हटाने की वह कबसे मांग कर रहे हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो