लाइव न्यूज़ :

Thiruvananthapuram Lok Sabha seat: 2014 में 23 करोड़, 2019 में 35 करोड़ और 2024 में 55 करोड़, थरूर ने संपत्ति घोषित की, चार मुकदमों का भी सामना कर रहे हैं कांग्रेस नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2024 13:27 IST

Thiruvananthapuram Lok Sabha seat: चल संपत्ति में 32 लाख रुपये मूल्य का 534 ग्राम सोना और 36,000 रुपये नकदी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर की अचल संपत्ति 6.75 करोड़ रुपये से अधिक की है।पलक्कड़ में 2.51 एकड़ कृषि भूमि में विरासत में मिला।भूखंड एक-चौथाई हिस्सा शामिल है, जिसकी कीमत अब 1.56 लाख रुपये है।

Thiruvananthapuram Lok Sabha seat: केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की उम्मीद कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नामांकन पत्रों में अपनी संपत्ति 55 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है। तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद थरूर ने वित्त वर्ष 2022-2023 में अपनी कुल आय 4.32 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है। थरूर ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों का विवरण देते हुए कहा कि उनके पास 49 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है जिसमें 19 बैंक खातों में जमा अलग-अलग धनराशि और विभिन्न बांड, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड आदि में निवेश शामिल है। थरूर के हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति में 32 लाख रुपये मूल्य का 534 ग्राम सोना और 36,000 रुपये नकदी भी शामिल हैं।

थरूर की अचल संपत्ति 6.75 करोड़ रुपये से अधिक की है, जिसमें पलक्कड़ में 2.51 एकड़ कृषि भूमि में विरासत में मिला, भूखंड एक-चौथाई हिस्सा शामिल है, जिसकी कीमत अब 1.56 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास तिरुवनंतपुरम में स्वयं अर्जित 10.47 एकड़ भूमि शामिल है, जिसकी कीमत फिलहाल 6.20 करोड़ रुपये से अधिक है।

राज्य की राजधानी में स्थित उनके आवास की कीमत फिलहाल लगभग 52 लाख रुपये है। हलफनामे में कहा गया है कि सांसद के पास दो कार मारुति सुजुकी और मारुति एक्सएल6 हैं। थरूर फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी (टफ्ट्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका) से कानून एवं डिप्लोमेसी में पीएचडी तक की पढ़ाई कर चुके हैं।

साथ ही उनके पास पगेट साउंड विश्वविद्यालय, अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय संबंध में डॉक्टर ऑफ लेटर्स (मानद) उपाधि है। थरूर देशभर में नौ मामलों में आरोपी के रूप में नामजद हैं। उनके खिलाफ ज्यादातर प्राथमिकी कथित तौर पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के से संबंधित हैं और केरल में एक मामला गैरकानूनी सभा और दंगे से संबंधित है।

हलफनामे में कहा गया है कि वह चार मुकदमों का भी सामना कर रहे हैं, जिनमें से दो मानहानि के हैं। मानहानि के दो मामलों में से एक केरल और दिल्ली का है। उनके खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में कोलकाता में एक मामला दर्ज है। थरूर ने 2014 में अपनी संपत्ति 23 करोड़ से अधिक जबकि 2019 में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा घोषित की थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकेरल लोकसभा चुनाव २०२४तिरुवनंतपुरमशशि थरूरBJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?