लाइव न्यूज़ :

तेरह वर्षीय भारतीय लड़की को सबसे ज्यादा भाषाओं में गाने के लिए मिला ग्लोबल पुरस्कार

By भाषा | Updated: January 4, 2020 04:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देखलीज टाइम की खबर के अनुसार दुबई के इंडियन हाईस्कूल की छात्रा सुचेता सतीश 120 भाषाओं में गा सकती है। गायन के साथ पढ़ाई जारी रखने के बारे पूछे गए सवाल पर सुचेता ने कहा, ‘‘मैंने प्रतिदिन रियाज करने का नियम बनाया है और भगवान की कृपा से बिना पढ़ाई को प्रभावित किए मैं ऐसा कर पाती हूं।’’

दुबई में तेरह वर्षीय एक भारतीय लड़की को एक संगीत समारोह में सर्वाधिक भाषाओं में और सबसे लंबे समय तक गाने के लिए ‘100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड’ प्रदान किया गया।

खलीज टाइम की खबर के अनुसार दुबई के इंडियन हाईस्कूल की छात्रा सुचेता सतीश 120 भाषाओं में गा सकती है।

सुचेता ने खलीज टाइम से कहा, ‘‘मुझे मेरे दो कीर्तिमानों के लिए पुरस्कार दिया गया। एक में मैंने एक कंसर्ट में सर्वाधिक भाषाओं में गाने का कीर्तिमान बनाया और दूसरा कीर्तिमान सबसे लंबे समय तक सीधे प्रसारण में गाने का था। मैंने ये कीर्तिमान बारह साल की उम्र में दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में बनाए थे जब मैंने 102 भाषाओं में छह घंटे से अधिक समय तक गाया था।’’

इस लड़की ने हाल में मलयालम सुपरस्टार मम्मूटी और अभिनेता उन्नी मुकुंदन की उपस्थिति में अपना दूसरा एल्बम ‘या हबीबी’ जारी किया था।

गायन के साथ पढ़ाई जारी रखने के बारे पूछे गए सवाल पर सुचेता ने कहा, ‘‘मैंने प्रतिदिन रियाज करने का नियम बनाया है और भगवान की कृपा से बिना पढ़ाई को प्रभावित किए मैं ऐसा कर पाती हूं।’’

मीडिया खबर के अनुसार ‘100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड’ डॉ. अबुल कलाम इंटरनेशनल फॉउंडेशन और एआर रहमान द्वारा सहायता प्राप्त है। यह पुरस्कार कई श्रेणियों में प्रतिभावान बच्चों को दिया जाता है।

टॅग्स :दुबईलोकमत हिंदी समाचारइंडियाएआर रहमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए