लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है: नीतीश कुमार

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 12:50 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोविड महामारी की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और लोगों को इससे बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आए हैं।ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण देश में तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है।

पटना: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण देश में तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है लेकिन इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आईएमए के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कोविड महामारी की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और लोगों को इससे बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसे लेकर मेडिकल स्टाफ ने विभिन्न विभिन्न तैयारी की हैं। पहली और दूसरी लहर में डॉक्टर्स का योगदान सराहनीय था। इसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

बिहार सरकार ओमीक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों पर नजर रखे हुए है और इसी को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है।

सरकार के आदेश में कहा गया है कि यह भी तय किया गया है कि यहां के किसी पार्क में नए साल का जश्न नहीं मनाया जाएगा. नए साल पर भीड़ से बचने के लिए लिया गया फैसला। 

बिहार में अबतक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कोरोना केस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। 

डॉक्टर ने नए मामलों को डेल्‍टा और डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट मानकर इलाज कर रहे हैं। राज्य के कई जिलो में महीनों बाद कोविड के केस मिल रहे हैं।

इससे पहले 25 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार ने देश में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच, राज्य में प्रतिबंधात्मक उपायों को लागू करने की संभावना से इनकार कर दिया था।  जबकि इसी वैरिएंट की वजह से पड़ोसी राज्य जैसे उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू दोबारा लागू किया गया था।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया