लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की जेलों में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, परिजनों को मिल रही कैदियों से मुलाकात की इजाजत

By भाषा | Updated: October 25, 2020 20:59 IST

दिल्ली की जेलों की ओर से दिये गए आंकड़ों के अनुसार 24 अक्टूबर तक कुल 93 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 84 कैदी ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा दो की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली की जेलों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। अब जेलों में कैदियों को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति दी जा रही है।

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली की जेलों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। अब जेलों में कैदियों को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही मोमबत्ती, दीये और मिठाइयां बनाने का काम भी शुरू हो गया है। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा है कि इस दौरान बीमारी को फैलने से रोकने के लिये सभी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में तिहाड़, रोहिणी और मंडोली तीन जेलें हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 13 मई को रोहिणी जेल में सामने आया था। दिल्ली की जेलों की ओर से दिये गए आंकड़ों के अनुसार 24 अक्टूबर तक कुल 93 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 84 कैदी ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा दो की मौत हो चुकी है। सात कैदी अब भी संक्रमित हैं। आंकड़ों के अनुसार 223 जेल कर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 210 इससे उबर चुके हैं। 13 अब भी संक्रमित हैं।

जेल अधिकारियों के अनुसार तिहाड़ केन्द्रीय कारागार की जेल नंबर 2 और मंडोली की जेल नंबर 14 में खान-पान का सामान बनता है। अधिकारियों ने बताया कि अब यहां बनने वाली मिठाइयों की मात्रा में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। यहां बने गुलाब जामुन, लड्डू, खोपरे की बर्फी बेचने के मकसद से दिल्ली की जेलों में आपूर्ति की जाती है। इन मिठाइयों को कैदी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा जेल परिसर में बनी दुकानों से आम लोग भी इन्हें खरीद सकते हैं।

कोरोना वायरस के चलते इन दुकानों को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इन्हें फिर से खोल दिया गया है। दिल्ली की जेलों के महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा, ''इन जेलों के अंदर महामारी के दौरान भी ये बेकरियां चल रही थीं। हालांकि इस दौरान कम मिठाइयां बनाई जा रही थीं। कोरोना वायरस महामारी के चलते काफी ऐहतियात के साथ इन्हें तैयार किया जा रहा था।'' उन्होंने कहा कि जेलों में हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान सभी तरह के ऐतहियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

गोयल ने कहा, ''हमने कैदियों और उनके परिवारों के बीच मुलाकात की इजाजत भी देनी शुरू कर दी है। भीड़ न हो इसलिये हम कैदियों को उनके परिजन से एक महीने में केवल एक बार मिलने की ही अनुमति दे रहे हैं। पहले एक सप्ताह में दो बार मुलाकात की अनुमति थी।'' 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए