लाइव न्यूज़ :

"वो अजीब व्यवहार कर रहे थे, इसलिए उन्हें सस्पेंड किया गया", भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 141 सांसदों के निलंबन पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 20, 2023 09:35 IST

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद के दोनों सदनों से हुए 141 सांसदों के निलंबन पर कहा कि विपक्षी सांसदों ने बहुत सारे सवाल उठाए और अजीब व्यवहार किया, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने संसद से 141 सांसदों के निलंबन पर दी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने अजीब व्यवहार किया, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गयाहेमा मालिनी ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, विपक्षी सांसदों का निलंबन सही है

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा से पिछले कुछ दिनों में 141 सांसदों के निलंबन पर कहा कि विपक्षी सांसदों ने बहुत सारे सवाल उठाए और अजीब व्यवहार किया, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मथुरा से भाजपा सांसद ने कहा, "उन्होंने गलत किया है, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सभी को संसद के नियमों के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह सही है।"

अभिनेत्री हेमा मालिनी के दिये इस बयान का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आखिरकार सांसदों के निलंबन के पीछे की असली वजह बता दी। तेलंगाना के कांग्रेस नेता सैम राम मोहन रेड्डी ने एक्स पर हेमा मालिनी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आखिरकार भाजपा की एक सांसद ने कांग्रेस और विपक्षी सांसदों के निलंबन का कारण बता दिया। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वे बहुत सारे सवाल पूछते हैं, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।"

वीडियो में हेमा मालिनी कहती नजर आ रही हैं, "देखिए वो इतना सवाल उठाते हैं कि कुछ अजीब सा व्यवहार करते हैं। इसके लिए उनको सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बहुत सारे सवाल उठाए, अजीब व्यवहार किया। इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। उनके निलंबन में कुछ भी गलत नहीं है।"

मालूम हो कि 13 दिसंबर को लोकसभा में हुई घुसपैठ के मामले में शोर-शराबे के कारण पिछले कुछ दिनों में 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुए विपक्षी सांसद संसद में हुए घुसपैठ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रहे थे।

टॅग्स :हेमा मालिनीसंसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलराज्य सभाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos