लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना के पास आएंगी ये खास तोपें, जिनसे दुश्मन हो जाएंगे पस्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2018 10:30 IST

मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना में जल्द ही शामिल होने वाली है। इन तोपों के शामिल होने की खास तैयारी की जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना में जल्द ही शामिल होने वाली है। इन तोपों के शामिल होने की खास तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है भारतीय सेना की ये नई तोप धनुष (155/45 कैलिबर) है। यह 45 कैलिबर वाली तोप है, जो लंबे टारगेट के लिए काफी मददगार है। खास बात ये है कि ये तोप कंप्यूटर से चलेगी। 

इसकी रेंज 38 किमी है और ये रात और दिन दोनों में उसी खर्ती से दुश्मनों को पस्त करेगी। धनुष 155/45 कैलिबर वाली तोप इसी साल मई में ट्रायल हो चुका है। वहीं, इस पर आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का कहना है कि इस तरह की 114 तोपों को जल्द तैयार कर लिया जाएगा।

इसे साउथ कोरिया तैयार करके 100 की संख्या में भारतीय सेना को देगा। इस कारण से इसको मेक इन इंडिया के तहत 2019 में सेना को सौंपा जाएगा। वहीं, तोप बनाने वालों का कहना है कि के-9 वज्र 155 एमएम स्व-चालित होविट्जर 21वीं सदी के युद्ध की आवश्यकताओं को पूरी करती है। इस तरह की तोप को साउथ कोरिया की सेना में भी शामिल किया गया है। 

इसकी पहली तोप नवंबर 2018 में पेश की जाएगी। इसके बाद 40 तोप 2019 के नवंबर महीने तक और उसके बाद 2020 तक भारतीय सेना को मिलेंगी। इसकी अधिकतम क्षमका मारक 30 किमी है। वहीं 2019 के मार्च से लेकर 2021 के जून के बीच हर महीने 5-5 तोपें आएंगी। इन तोपों को भारत में चीन की सीमा के निकट और अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। 

इनका निर्माण 2015 में शुरू किया गया था। ये  बोफोर्स को पहाड़ों के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ है यह तोप पहाड़ और रेगिस्तान दोनों ही जगह पर राज कर सकती है। ये दुश्मनों को छक्के छुड़ाने का काम करेंगी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील