लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं ये पांच दिग्गज नेता, CWC की बैठक में आज होगा फैसला!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 10, 2019 11:15 IST

पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के नेता प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी कर चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष पर अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा।अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगेअध्यक्ष पद के लिए पार्टी के नेता प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी भी कर चुके हैं।

कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को हो रही है जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन के संदर्भ में कुछ न कुछ निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। सीडब्ल्यूसी की बैठक से एक दिन पहले राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पर अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा। माना जा रहा है कि आज की सीडब्ल्यूसी की बैठक में नए अध्यक्ष के चयन के लिए किसी पैनल अथवा व्यवस्था पर निर्णय होगा। 

पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के नेता प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी भी कर चुके हैं।

मुकुल वासनिक

दो पूर्व प्रधानमंत्री, नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके वासनिक को सांगठनिक और प्रशासनिक कौशल के लिए जाना जाता है। मुकुल वासनिक मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 27 सितंबर 1959 को जन्मे वासनिक ने पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की है। वासनिक सबसे कम उम्र में सांसद बने और अबतक वे चार बार सांसद रह चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए वासनिक के नाम की पैरवी अहमद पटेल भी कर  रहे हैं।

मुकुल वासनिक (फाइल फोटो)

मल्लिकार्जुन खड़गे

1972 से लेकर अब तक मल्लिकार्जुन खड़गे 9 बार लगातार विधायक रहे, दो बार सांसद चुने गए लेकिन 2019 में चली मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता भी रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनका अनुभव पक्ष में जा सकता है। फिलहाल उनकी उम्र 77 वर्ष है और ये बात उनके खिलाफ जा सकती है।

अशोक गहलोत

संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है। साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के पीछे उन्हीं का प्रयास माना गया। सोनिया और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी उनके समीकरण ठीक हैं। फिलहाल राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं।

सुशील कुमार शिंदे

सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ और पुराने नेता हैं। वह भारत के गृहमंत्री और ऊर्जा मंत्री रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। सुशील कुमार शिंदे का जन्म 4 सितंबर 1941 को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक मराठी परिवार में हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में शिंदे ने महाराष्ट्र के सोलापुर से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

प्रियंका गांधी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी की थी। हालांकि राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे के बाद साफ तौर पर कहा कि  न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

राहुल के इस्तीफे के बाद से असमंजस

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बनी असमंजस की स्थिति और नेतृत्व के संकट को खत्म करने की कोशिश करते हुए कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलायी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था, हालांकि गांधी अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा। 

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे। उनके समर्थन में बहुत सारे नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था। गांधी के इस्तीफे के बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नये अध्यक्ष को चुनने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन पायी।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससीडब्ल्यूसीराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब