लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 23,558 और गोवा में 1,502 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:08 IST

Open in App

बेंगलुरु/पणजी, 21 अप्रैल कर्नाटक में एक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 23,558 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12.22 लाख हो गई। इसके अलावा 116 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 13,762 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं, गोवा में बुधवार को संक्रमण के 1,502 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 70,814 हो गई।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में इससे पहले मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 21,794 मामले सामने आए थे।

विभाग के अनुसार राज्य में दिनभर में 6,412 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक में कोरोना वायरस से अब तक कुल 12,22,202 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 13,762 की मौत हो चुकी है। 10,32,233 लोग ठीक हो चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,76,188 है।

गोवा के एक अधिकारी ने बताया कि दिन भर में संक्रमण से 17 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 943 हो गई है। बुधवार को 426 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 60,571 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 9,300 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए