लाइव न्यूज़ :

पटना में मेट्रो का ट्रायल रन के दौरान हड़बड़ी में गड़बड़ी, मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए सूचना बोर्ड में स्पेलिंग में गलतियां

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2025 19:40 IST

पटना मेट्रो के निर्माण कार्यों को निपटाने में हड़बड़ी का नतीजा यह है कि मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए सूचना बोर्ड में स्पेलिंग में गलतियां की गई हैं। 

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। लेकिन जल्दबाजी में हो रहे काम में पीएमआरसीएल से एक बड़ी चूक हो गई। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं। पटना मेट्रो के निर्माण कार्यों को निपटाने में हड़बड़ी का नतीजा यह है कि मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए सूचना बोर्ड में स्पेलिंग में गलतियां की गई हैं। 

खास बात तो यह है कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में गलतियां की गई हैं। लोग अब सोशल मीडिया पर पटना मेट्रो और पीएमआरसीएल को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उद्घाटन की हड़बड़ी में बिना प्रूफ रीडिंग के ये बोर्ड लगा दिए गए। जल्दबाजी में दरभंगा हाउस के पास स्थित पटना साइंस कॉलेज का नाम पटना मेट्रो के एक बोर्ड पर 'पटना विज्ञापन महाविद्यालय' लिख दिया गया। 

अंग्रेजी में भी 'कालेज' की जगह 'कालैज' लिखा गया है। इसी तरह से पटना जंक्शन की स्पेलिंग भी गलत छपी है, जहां इसे ‘पटना जक्शन’ लिखा गया है। वायरल तस्वीर में पाटलिपुत्र की स्पेलिंग भी गलत लिखी गई। इसे ‘पाटलीपुरा’ लिखा गया। इस तरह की लापरवाही से सोशल मीडिया पर बिहार और यहां की अंग्रेजी की जमकर किरकिरी हो रही है। हालांकि मेट्रो प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं