लाइव न्यूज़ :

दलित बच्ची की हत्या मामले की निष्पक्ष जांच हो : मायावती

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:05 IST

Open in App

लखनऊ, 28 सितंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अलीगढ़ जिले में एक बच्ची की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मायावती ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा "अलीगढ़ जिले में एक दलित बच्ची का शव धान के खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। यह घटना अति गम्भीर व दुखद है। सरकार इस मामले की सही से जाँच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दे, बसपा की यही माँग है।"

गौरतलब है कि अलीगढ़ जिले में सोमवार को चार साल की एक बच्ची का शव खेत में पाया गया था। बच्ची रविवार शाम से लापता थी और बाद में उसका शव मिला।जिसके बाद नाराज ग्रामीणों और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी झड़प हुई थी। बाद में भीड़ ने पुलिसकर्मी पर पथराव किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया।

लड़की के परिजन का आरोप है कि रविवार शाम बच्ची के लापता होने के फौरन बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कई घंटों तक हीला हवाली करते हुए मामला दर्ज नहीं किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अगर मुस्तैदी दिखाते हुए फौरन कार्रवाई की होती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए