लाइव न्यूज़ :

PM Modi Telangana visit: "बीआरएस और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं, बल्कि घोटालाबंधन है", PM नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: March 5, 2024 13:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा तेलंगाना सरकार और बीआरएस पर हमला करता हुए कहा कि दोनों के बीच गठबंधन नहीं 'घोटालाबंधन' है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है, उसके बाद से बीआरएस पार्टी के द्वारा किसी भी भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच नहीं करवाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना सरकार और बीआरएस के बीच 'घोटालाबंधन'PM Modi: पीएम मोदी ने रैली में कहा कि पिछली सरकारों ने देश को लूटने का काम कियाPM Modi: पीएम ने कहा, मोदी को भी टिप मिली, लेकिन उसका इस्तेमाल गरीबों के लिए किया

PM Modi Telangana visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा तेलंगाना की कांग्रेस सरकार और बीआरएस पर हमला करता हुए कहा कि दोनों के बीच गठबंधन नहीं 'घोटालाबंधन' है। दोनों ही प्रदेश के लोगों का एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है, उसके बाद से बीआरएस पार्टी के द्वारा किसी भी भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच नहीं करवाई है, क्योंकि उन्हें डर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें भी टिप मिली, लेकिन उन्होंने उसका खुद इस्तेमाल न कर उसकी नीलामी की। उससे मिले लगभग 150 करोड़ रुपए से गरीबों के विकास और उनकी स्थिति में सुधार हो, उसके लिए काम किया। लेकिन इन परिवारवादी पार्टियों कालाधन छुपाने के लिए विदेशों में अपने अकाउंट खुलवाएं। 

उन्होंने आगे कहा कि मोदी का परिवार देश है और उसकी खातिर उन्होंने योजना के द्वारा गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाएं हैं। पीएम ने बताया कि ये परिवारवादी पार्टियों ने देश की खादानें बेंची, जमीनें बेची, आकाश बेचा, देश को बरबाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मोदी ने देश को बचाने और बनाने के लिए, आपका भविष्य बनाने के लिए, जमीन, आकाश और पाताल ही नहीं, दिन-रात एक कर दी और वो लोग मोदी का परिवार नहीं होने की बात कर रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि 140 करोड़ देशवासी मोदी का परिवार है। देश की हर माता, देश की हर बहन मोदी का परिवार, देश का हर नौजवान, बेटा और बेटी मोदी का परिवार है"। 

कांग्रेस और 'इंडी' गठबंधन वालों को अंदाजा नहीं है, करोड़ों लोग उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानत हैं और इसलिए आज करोड़ों परिवार एक आवाज में कह रहे हैं वो हैं 'मोदी का परिवार'। तेलंगाना के लोग कर रहे 'नेने मोदी कुटुम्बकम'।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश सबका साथ सबका विश्वास, सबका प्रयास की राह पर चल रहा है। हम हर प्रदेश का विकास चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा आप लोगों के सपने मोदी का संकल्प है, महिला, गरीब और किसानों का उद्धार हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 'नल से जल' से 'आयुष्मान योजना' तक, सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक 70 वर्ष में ऐसा काम नहीं हुआ, मुद्रा योजना का लाभ देकर करोड़ों दलित बच्चों का सपना पूरा किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतेलंगानाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो