लाइव न्यूज़ :

मंकीपॉक्स से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं, राज्य सभा में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया

By भाषा | Updated: August 2, 2022 14:35 IST

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंकीपॉक्स से जुड़े पूरक सवालों का जवाब देते हुए मांडविया ने यह भी कहा कि इससे घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कोविड-19 बीमारी की तरह तेजी से नहीं फैलती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा - मंकीपॉक्स कोविड-19 बीमारी की तरह तेजी से नहीं फैलती है राज्यसभा में मांडविया ने कहा कि मंकीपॉक्स का संक्रमण कोई नया नहीं है उन्होंने कहा- यह पहलीबार 1970 में अफ्रीका से लेकर दुनिया के कुछ अन्य देशों में पाया गया था

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि भारत में अभी तक मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आए हैं और इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव निगरानी की जा रही है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंकीपॉक्स से जुड़े पूरक सवालों का जवाब देते हुए मांडविया ने यह भी कहा कि इससे घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कोविड-19 बीमारी की तरह तेजी से नहीं फैलती है बल्कि बहुत नजदीकी संपर्क में आने पर ही यह संक्रमण फैलता है। 

उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के संक्रमण की जांच के लिए देश के 15 संस्थानों को चिह्नित किया गया है और आवश्यकता पड़ी तो इसमें अन्य संस्थानों को भी शामिल किया जा सकता है। मांडविया ने कहा कि मंकीपॉक्स का संक्रमण कोई नया नहीं है और पहली बार यह 1970 में अफ्रीका से लेकर दुनिया के कुछ अन्य देशों में पाया गया था। 

उन्होंने कहा कि जब वर्तमान में भी इसके मामले दिखने लगे तब जाकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि बहुत करीबी संपर्क में आने पर ही यह संक्रमण फैलता है, जैसे मां से बच्चे में और पति से पत्नी में या पत्नी से पति में। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अनुभवों से सीख लेते हुए सरकार ने पहले ही मंकीपॉक्स से निपटने की तैयारी आरंभ कर दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को सामने आया था। आज की तारीख तक आठ मामले सामने आए हैं। इनमें पांच मामले ऐसे हैं, जिनमें संक्रमित लोग विदेशों से भारत आए हैं।’’ 

मांडविया ने कहा, ‘‘वैसे तो किसी भी बीमारी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए लेकिन मंकीपॉक्स से घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। इससे ज्यादा खतरा नहीं है। थोड़ा भी सतर्क रहा जाए तो हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस संक्रमण के फैलाव पर निगरानी के लिए नीति आयोग ने एक कार्यबल गठित किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी मंकीपॉक्स के मामले आ रहे हैं, वहां केंद्रीय टीम भेजी जा रही है और वह राज्यों को सहयोग कर रही है। मांडविया ने कहा कि मंकीपॉक्स का अभी तक कोई टीका सामने नहीं आया है और सिर्फ अंकारा में चेचक के नजदीक का एक टीका दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत में मंकीपॉक्स के वायरस को ‘‘आइसोलेट’’ किया गया है और इसे वैज्ञानिकों या शोध करने वाले संस्थानों का दिया जाएगा ताकि इसका टीका विकसित किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस प्रकार भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 रोधी टीकों का ईजाद किया, उसी प्रकार उन्हें मंकीपॉक्स के टीके विकसित करने में भी सफलता मिलेगी।

टॅग्स :मंकीपॉक्समनसुख मंडावियाराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए