लाइव न्यूज़ :

मनरेगा के तहत धनाभाव नहीं है और न ही भविष्य में होगा: गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम के तहत धनाभाव की खबरों का खंडन करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि धनराशि की कोई कमी नहीं है और न ही भविष्य में होगी क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटिबद्ध है।

हाल में कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने महामारी के कारण काम को लेकर मांग बढ़ जाने के बाद भी महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत धनराशि की ‘बड़ी दिक्कत’ का मसला उठाते हुए कहा था कि आवंटित बजट का 90 फीसद हिस्सा इस्तेमाल हो चुका है जबकि इस वित्त वर्ष के पांच महीने अभी शेष हैं।

इसके बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान इस योजना के लिए धन आवंटन लगातार बढ़ रहा है और जब भी अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होती है वित्त मंत्रालय से उसे प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है।

पिछले वित्त वर्ष में केंद्र ने 61500 करोड़ के प्रारंभिक आवंटन को संशोधित कर 1.11 लाख करोड़ किया था।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पूरी मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में कमियों को दूर कर एवं गांवों में परिसंपत्तियों के सृजन के लिए उनका इस्तेमाल कर उसे काफी सुधारा गया है। यह मांग आधारित कार्यक्रम है एवं कोई धनाभाव नहीं है और भविष्य में भी धन की कोई कमी नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटिबद्ध है।

तमिलनाडु के मुख्मयंत्री द्वारा इस योजना के तहत और धनराशि मांगते हुए पत्र लिखे जाने के बारे में पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंह ने कहा कि धनराशि का पहला हिस्सा अप्रैल में जारी किया गया था और दूसरा हिस्सा केवल तभी जारी किया जा सकता है जब राज्य पिछले वित्त वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट दे , जबकि तमिलनाडु ने ऐसा किया नहीं।

सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राज्यों ने वित्तीय नियमों एवं विनियमों का पालन किये बिना ही कार्यक्रम के तहत केंद्र से धनराशि मांगी, ऐसे तौर तरीके से बचा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए