लाइव न्यूज़ :

'EVM में किसी तरह की खामी का कोई सबूत नहीं': सीईसी राजीव कुमार ने ईवीएम पर विपक्ष के सभी आरोपों का दिया जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2025 14:42 IST

राजीव कुमार ने, "ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी तरह की खामी का कोई सबूत नहीं है... ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोट होने का कोई सवाल ही नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से ईवीएम, मतदाता सूची से मतदातों के नाम हटाने जैसे विपक्षी पार्टियों की प्रमुख चिंताओं का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "...कुछ प्रकार की चिंताएँ (राजनीतिक दलों द्वारा) उठाई गई थीं। कहा गया कि मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं... यह भी कहा गया कि कुछ समूहों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके नाम हटा दिए गए हैं। ईवीएम के बारे में जवाब देने के बाद भी - यह कहा गया कि ईवीएम में हेरफेर किया जा सकता है..."

कुमार ने कहा, "भारतीय मतदाता बेहद जागरूक हैं... मतदाता सूचियों को लेकर अब भी कहानियां चल रही हैं। करीब 70 चरण हैं... जिसमें राजनीतिक दल और उम्मीदवार हमारे साथ रहते हैं... जितने भी दावे और आपत्तियां आती हैं - उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाता है। फॉर्म 7 के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता।"

उन्होंने, "ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी तरह की खामी का कोई सबूत नहीं है... ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोट होने का कोई सवाल ही नहीं है। कोई धांधली संभव नहीं है। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय अलग-अलग फैसलों में लगातार यही कह रहे हैं... और क्या कहा जा सकता है? ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस है। छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद हैं। हम अभी बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते।"

उन्होंने कहा, "...मतदाता मतदान प्रतिशत को बदलना असंभव है...कुछ मतदान दल आधी रात या अगले दिन रिपोर्ट देते हैं। मतगणना से पहले फॉर्म 17सी का मिलान किया जाता है। ऐसा कुछ भी नहीं है जो वीटीआर स्पष्ट न करे। यह पूरी तरह से स्पष्ट करता है।"

बता दें कि 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (आप) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है, जबकि भाजपा ने बाजी पलटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में है, जो अकेले चुनाव लड़ रही है और भाजपा और आप दोनों को निशाना बना रही है, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में उसकी सहयोगी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Rajiv Kumarचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?