लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस से आज भी कोई मौत नहीं, 38 नये मामले आये सामने, 16756 को टीका लगा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 02:01 IST

Open in App

रांची, आठ फरवरी झारखंड में सोमवार कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में पुनः किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई जबकि इस महामारी के 38 नये मामले सामने आये ।

राज्य में टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में कुल 16756 स्वास्थ्यकर्मियों का टीका लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की भी इस संक्रमण से मौत नहीं हुई। राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1078 पर स्थिर रही।

राज्य में इस दौरान कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 119055 हो गयी है।

झारखंड में कोविड-19 के 117539 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 438 मरीजों का इलाज जारी है।

पिछले 24 घंटों में कुल 7978 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 38 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 12, पूर्वी सिंहभूम के 16, देवघर-धनबाद और कोडरमा के दो-दो हैं।

दूसरी ओर कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी से प्रारंभ टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में कुल मिलाकर पिछले 24 घंटों में 16756 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाये गये। हालांकि कुल 32736 के टीकाकरण का लक्ष्य था ।

राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अजीत प्रसाद ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह रही कि किसी भी मामले में टीका लगवाने वाले व्यक्ति को रेफरल अस्पताल की सेवा नहीं लेनी पड़ी।

राज्य में सोमवार तक कुल 328704 स्वास्थ्यकर्मियों के लक्ष्य के बदले कुल 123754 को ही टीका दिया जा सका है जो अब तक के लक्ष्य का महज 38 प्रतिशत है। इस दौरान 247 मामले प्रतिकूल प्रभाव सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए