लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिम बंगाल में कोई ‘परिवर्तन’ नहीं हुआ: योगी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:25 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की और दावा किया कि वह पिछले दस वर्षों में कोई भी सकारात्मक बदलाव लाने में विफल रही है।

योगी ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है।

उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद लड़कियों के लिए शिक्षा और परिवहन को मुफ्त कर देगी और बंगाल में लड़कियों के विद्यालयों के आसपास आवारागर्दी करने वाले लोगों से निपटने के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन किया जाएगा।

योगी ने पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में तीन चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए पूछा, ‘‘(परिवर्तन) कहां है जिसका वादा ममता बनर्जी ने दस साल पहले किया था?’’

उन्होंने कहा कि जब एक दशक पहले राज्य में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई थी, तो उसने 'मां-माटी-मानुष' की सेवा करने का वादा किया था, जो इसका नारा बन गया था।

उन्होंने पूछा, ‘‘उस नारे का क्या हुआ? मैं ममता बनर्जी से इसके बारे में पूछने आया हूं। बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान क्यों नहीं है? ’’

योगी ने बंगाल में भाजपा के सत्ता में लौटने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दो मई को चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ को जेल भेजा जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय योजनाओं को नहीं लागू होने दे रही है। हिंसा, अराजकता और भ्रष्टाचार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?