लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के संवैधानिक प्रमुख के पद से गंभीर समझौता हुआ है,  यह अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण हैः धनखड़

By भाषा | Updated: November 26, 2019 20:00 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हालात ‘‘अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण’’ हैं और जनप्रतिनिधियों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने कहा, ‘‘राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद से गंभीर समझौता हुआ है।मैं जनप्रतिनिधियों से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने का आह्वान करता हूं

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद के साथ गंभीर समझौता हुआ है।

धनखड़ का राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हालात ‘‘अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण’’ हैं और जनप्रतिनिधियों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। धनखड़ संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकार करने के 70 साल होने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद से गंभीर समझौता हुआ है। यह अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण है। मैं जनप्रतिनिधियों से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने का आह्वान करता हूं। ’’ जुलाई में पद संभालने के बाद से धनखड़ का कई मुद्दों पर राज्य सरकार के साथ टकराव हुआ है। जब वह सदन से चले गए तो तृणमूल कांग्रेस के विधायक ‘जय बांग्ला, जय हिंद’ के नारे लगा रहे थे । 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील