लाइव न्यूज़ :

किरदार के साथ आने वाली जिम्मेदारी का अहसास है: कृति सेनन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि उन्हें ‘आदिपुरुष’ में देवी सीता का किरदार निभाने के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का एहसास है और इस बात से टीम भी भलीभांति परिचित है।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और इसमें प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे।

लंबे समय से इस प्रकार के संवेदनशील मुद्दों को लेकर कई कलाकारों को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आलोचना का शिकार होना पड़ा है क्योंकि दर्शक उन पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे थे। इसी के चलते अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी’ किया गया और वेब सीरिज ‘तांडव’ का एक दृश्य भी विवाद के घेरे में था।

‘आदिपुरुष’ के कलाकार सैफ अली खान ने भी इस फिल्म पर की गई एक टिप्पणी पर एक साक्षात्कार में माफी मांगी। सेनन ने कहा कि टीम को ‘आदिपुरुष’ की कहानी को संवेदनशीलता के साथ दिखाने का महत्व पता है।

सेनन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘निश्चित तौर पर हमें एक दायरे के भीतर रहना होगा और हम जो किरदार अदा कर रहे हैं, उसकी जिम्मेदारी को महसूस करना होगा। सौभाग्य से मैं एक शानदार निर्देशक के हाथों में हूं, जिन्होंने इस विषय और सभी किरदारों पर खूब जानकारियां जुटाई हैं।’’

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की ‘टी-सीरिज’ कर रही है और इसकी शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई। सेनन इस फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। सेनन की यह पहली ऐसी फ़िल्म है, जिसमें खूब वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है।

अभिनेत्री ने कहा कि ब्लू स्क्रीन और क्रोमा पर शूटिंग का ‘बिल्कुल अलग तरह का अनुभव' रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो