लाइव न्यूज़ :

यह धारणा है कि केंद्र सरकार देश को ‘भूखमरी जैसी स्थिति’ में ले जा रही: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 16, 2019 20:30 IST

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को कहा कि आंकड़ों की गुणवत्ता की वजह से उसने उपभोक्ता व्यय सर्वे के नतीजों को जारी नहीं करने का फैसला किया है। 

Open in App

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यह धारणा प्रचलित हो रही है कि सरकार देश को भूखमरी जैसी स्थिति में ले जा रही है। पार्टी ने यह हमला आधिकारिक एक सर्वे रिपोर्ट के सामने आने के एक दिन बाद किया जिसमें संकेत दिया गया है चार दशक में पहली बार 2017-18 में उपभोक्ता व्यय में गिरावट आई है।

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने बैठक में खाद्य पदार्थ और अन्य उपभोग को लेकर हाल में लीक एनएसओ के सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की। यह बहुत स्तब्ध करने वाली है। वास्तव में यह धारणा है कि खराब नीतियों की वजह से सरकार देश को भूखमरी जैसी स्थिति में ले जा रही है।

वेणुगोपाल पार्टी महासचिवों,अनुषंगी संगठनों के प्रमुखों, विभागों और राज्य इकाई के प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पार्टी केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला एवं राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेगी और इसका समापन ‘ महारैली’ के रूप में 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा।

उल्लेखनीय है कि मीडिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की हालिया उपभोक्ता व्यय सर्वे रिपोर्ट की लीक हुई सूचनाओं के हवाले से खबरें आयी थी। खबरों में दावा किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग की कमी की वजह से चार दशक में पहली बार वर्ष 2017-18 में उपभोक्ता व्यय में गिरावट आई है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को कहा कि आंकड़ों की गुणवत्ता की वजह से उसने उपभोक्ता व्यय सर्वे के नतीजों को जारी नहीं करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए