लाइव न्यूज़ :

बिहार की जेलों में भी है छठ की धूम, कैदी भी मना रहे हैं आस्था का महापर्व

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2022 17:44 IST

लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम न केवल बिहार के जनसामान्य में है बल्कि सूबे की अलग-अलग जेलों में बंद 838 कैदी भी छठ कर रहे हैं। इनमें 361 महिला और 476 पुरुष शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछठ मईया की महिमा के आगे न केवल जनसामान्य बल्कि जेल में कैद बंदी भी नतमस्तक हैंबिहार के जेलों में बंद 838 कैदी भी छठ कर रहे हैं। इनमें 361 महिला एवं 476 पुरुष शामिल हैंछठ हिंदुओं का पावन पर्व है लेकिन जेल में बंद कैदियों में कुछ मुस्लिम कैदी भी हैं, जो व्रत कर रहे हैं

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ में सभी लोग आस्था में सराबोर हैं। छठ मईया की महिमा के आगे सभी नतमस्तक हैं। क्या आम और क्या खास, सभी भक्तिभाव में डूबे हुए हैं। ऐसे में बिहार के जेलों में बंद 838 कैदी भी छठ कर रहे हैं। इनमें 361 महिला एवं 476 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक इन कैदियों में कुछ मुसलमान समुदाय से भी हैं। बेतिया मंडल कारा में बंद एक मंगलामुखी ने भी व्रत रखा है, जबकि भागलपुर की जेलों में अनुष्ठान करने वाले बंदियों में चार मुसलमान भी शामिल हैं। उनमें एक पुरुष के साथ तीन महिलाएं हैं।

जेलों में भी छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। जेलों में छठ करने वाले कैदियों में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में हैं। यहां 169 कैदी छठ महापर्व कर रहे हैं। जिनमें 78 पुरुष व 91 महिला हैं। इसके बाद सीतामढ़ी में 117 कैदी छठ व्रत कर रहे हैं। यहां व्रत करने वालों में 73 पुरुष एवं 44 महिला हैं।

इसी तरह मोतीहारी में 112 और दरभंगा में 85 कैदी छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रहे हैं। वहीं, भागलपुर की तीनों जेलों, शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में 70 पुरुष, महिला मंडल कारा में 32 महिला के साथ विशेष केंद्रीय कारा के 74 बंदी व्रत कर रहे हैं।

पटना के बेऊर जेल में बंद 22 बंदियों द्वारा छठ पर्व किया जा रहा है। इसमें पुरुष बंदियों की संख्या 12 है, जिसमें दो सजायाफ्ता हैं जबकि दस विचाराधीन हैं। वहीं साथ में दस महिला बंदी भी छठ पर्व कर रही हैं। बेतिया में 57 बंदियों में 28 पुरुष, 28 महिला और एक मंगलामुखी द्वारा अनुष्ठान हो रहा। बगहा उपकारा में 14 बंदियों में आठ पुरुष व छह महिला ने छठ का संकल्प लिया है। मधुबनी में 40 बंदियों में 25 पुरुष व 15 महिला ने छठ का संकल्प लिया है।

शिवहर में चार पुरुष के साथ चार महिला भी व्रत कर रहीं। बक्सर के महिला कारा में पांच बंदी महिलाएं छठ व्रत कर रही हैं। शुक्रवार को जेल में व्रतियों ने कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया। छठ व्रतियों के लिए पूरी व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की गई है। पुरुषों के लिए नई धोती और महिलाओं के लिए सूती साड़ी के साथ सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रसाद बनाने के लिए सामग्री के अलावा मिट्टी के चूल्हों के साथ आम की लकड़ी भी मंगाई गई है।

जेल के अन्य बंदी और रसोइया इनका सहयोग कर रहे। जेल के अंदर बने तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। बेऊर जेल अधीक्षक इंजीनियर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों को पूजा संबंधित सभी सामग्रियां दे दी गयी है। इनमें पुरुषों के लिए धोती, महिलाओं के लिए सूती साड़ी एवं अन्य जरूरी सामान शामिल है।

टॅग्स :छठ पूजाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी