लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 1,04,50,284 हुई

By भाषा | Updated: January 10, 2021 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,50,284 हो गई है जिनमें से 1,00,75,950 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 24 पिछले घंटे में 201 लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,50,999 हो गई है।

देश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,00,75,950 हो गई है जिससे संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 96.42 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.44 प्रतिशत रह गई है। लगातार 20वें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।

देश में संक्रमण के 2,23,335 मामले उपचाराधीन हैं जो कुल मामलों का 2.14 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख तथा 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अब तक कुल 18,10,96,622 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है जिनमें से 8,43,307 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

संक्रमण से मौत के 201 नए मामलों में से महाराष्ट्र में 57, केरल में 22, पश्चिम बंगाल में 20, छत्तीसगढ़ में 15 और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में 12-12 लोगों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण से मौत के कुल 1,50,999 मामलों में से महाराष्ट्र में 50,027 , तमिलनाडु में 12,215, कर्नाटक में 12,138 ,दिल्ली में 10,666 , पश्चिम बंगाल में 9,922, उत्तर प्रदेश में 8,481 ,आंध्र प्रदेश में 7,128 और पंजाब में 5,439 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील