लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार से अनुमति मिलने के बाद भी बंद रहे सिनेमाघर,

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:38 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर महाराष्ट्र सरकार ने भले ही बृहस्पतिवार से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी हो, लेकिन दर्शकों से इनके गुलजार होने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। सिनेमा घरों के मालिकों का कहना है कि सबकुछ पटरी पर लौटने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है।

राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निरुद्ध क्षेत्रों से बाहर सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, नाटक घरों को बैठके की क्षमता के 50 प्रतिशत के उपयोग के साथ संचालन की अनुमति दी गई है।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक इस दौरान सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन समेत ऐहतियाती कदम उठाए जाने चाहिये। इनके अंदर खान-पान का सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि अनुमति मिलने के बाद भी बृहस्पतिवार को सिनेमाघर बंद रहे।

राज्य में आठ सिनेमाघरों के मालिक अक्षय राठी ने कहा, ''कल ही अनुमति मिली है। योजना और रणनीति बनाने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, सैनिटाइजेशन, फिल्में हासिल करने इत्यादि में एक सप्ताह लग जाएगा। हम दिवाली के सप्ताह (अगले शुक्रवार) से खोलने की सोच रहे हैं। ''

कोविड-19 की रोकथाम के लिये मार्च में लागू किये गए लॉकडाउन के चलते संकट में फंसे इस कारोबार के लिए सरकार का यह फैसला राहत लेकर आया है।

राठी ने कहा, ''हम सरकार के निर्णय से खुश हैं। यह हमारे हालात सामान्य होने की ओर पहला कदम है। यह क्षेत्र वित्तीय संकट से घिरा हुआ है। इसे उबारने के लिये हमें सरकार, प्रोडक्शन हाउसों और कंटेट तैयार करने वालों की मदद चाहिये।''

सिनेपोलिस इंडिया के सीईओ देवांग संपत ने कहा कि वे रविवार से राज्य में सिनेमाघर खोलेंगे।

उन्होंने कहा, ''हम रविवार से चरणबद्ध तरीके से सिनेमाघर खोलेंगे।''

इसके अलावा, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के केन्द्र महाराष्ट्र के कई सिनेमाघर मालिकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा होता कि अगर पहले ही यह फैसला ले लिया जाता।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए