लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री से मिलने की उम्मीद में श्रीनगर से रवाना हुए युवक ने कहा, नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हूं

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:30 IST

Open in App

फहीम नजीर शाह श्रीनगर से पैदल चलकर दिल्ली जा रहे हैं, इस उम्मीद में कि उनकी करीब 815 किलोमीटर की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान जाएगा और उन्हें उनसे मिलने का मौका मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करने वाले 28 वर्षीय फहीम नजीर शाह ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।'' शाह 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद रविवार को उधमपुर पहुंचे। श्रीनगर के शालीमार इलाके के रहने वाले शाह दो दिन पहले शुरू हुई अपनी यात्रा के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर का विराम लेकर यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कठिन यात्रा के अंत में प्रधानमंत्री से मिलने का उनका सपना पूरा हो जाएगा। शाह ने कहा, '' मैं उनसे (मोदी) मिलने के लिए पैदल दिल्ली जा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कर पाऊंगा। प्रधानमंत्री से मिलना मेरा सपना है।'' साथ ही कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री से मिलने के लिए किए गए उनके प्रयास सफल नहीं हुए। शाह ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को फॉलो कर रहे हैं और उनके भाषण और कार्यों ने ''मेरे दिल को छू लिया है।'' उन्होंने कहा, '' एक बार जब प्रधानमंत्री रैली में भाषण दे रहे थे, वह 'अज़ान' सुनकर अचानक रुक गए, इससे जनता चकित रह गई... हमारे प्रधानमंत्री के उस इशारे ने मेरे दिल को छू लिया और मैं उनका प्रशंसक बन गया।'' जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने और 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद हुए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर, शाह ने कहा कि बदलाव दिखाई दे रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान जम्मू-कश्मीर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण